top of page

​NEWS & EVENTS

win 1.jpg

डिजिटल कान्वेंट स्कूल के बच्चो ने लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में दिखाया अपना जलवा|

तीसरा राष्ट्रिय बीच टेनिस प्रतियोगिता जो की लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की गई थी, इसमे डिजिटल कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने मध्य प्रदेश की टीम से अपना प्रदर्शन दिया| जिसमे विद्यालय की बालिका वर्ग डबल्स में दिव्यांशी चंदेल एवं टीना तोमर ने गोल्ड मैडल एवं रानू बेनीवाल ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया| वही बालक वर्ग में हेमंत जाट ने डबल्स में गोल्ड प्राप्त किया|

इस प्रकार बच्चो ने राष्ट्रिय स्तर पर पदक प्राप्त कर अपने पालक एवं डिजिटल कान्वेंट स्कूल परिवार का नाम गौरान्वित किया है|

अन्य गतिविधियों में भी अति उत्तम प्रदर्शन देने पर डिजिटल कान्वेंट स्कूल के चेयरमेन जगदीश (रम्मू) पटेल, प्राचार्य प्रदीप उपाध्याय, उप प्राचार्या वर्षा उपाध्याय एवं समस्त स्टाफ ने बड़े हर्ष के साथ बच्चो के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी| यह जानकारी खेल शिक्षक अनुज यादव द्वारा दी गई|

win 2.jpg

डिजिटल कान्वेंट स्कूल, खातेगांव स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चो ने जीते पदक|

खातेगांव/

डिजिटल कान्वेंट स्कूल के बच्चो ने खातेगांव में भगतसिंह रोलर स्केटिंग क्लब द्वारा आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर विद्यालय का नाम गोरान्वित किया| इस प्रतियोगिता में विद्यालय के टेनासिटी लेवल अंडर-8 में अन्वेश उपाध्याय ने प्रथम एवं दुर्गेश गुर्जर ने द्वितीय स्थान, टेनासिटी लेवल अंडर-14 में मान्या दुबे तृतीय स्थान, एवं गौरव यादव द्वितीय स्थान एवं टेनासिटी लेवल अंडर-17 में लोकेश जाट ने प्रथम, राज प्रजापत ने द्वितीय एवं तरंग शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया|

वही अंडर-14 में मोहित गुर्जर ने प्रथम तो विशाल तोमर ने द्वितीय स्थान बालिका में हिमांशी चंदेल ने द्वितीय स्थान एवं रोशनी गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया अंडर-10 में झलक जाट ने प्रथम तो मयंक दुबे द्वितीय स्थान प्राप्त किया| इस प्रकार सभी बच्चो ने पुरुस्कार प्राप्त कर डिजिटल परिवार को गौरान्वित किया है|

अन्य गतिविधियों में भी अति उत्तम प्रदर्शन पर डिजिटल कान्वेंट स्कूल के चेयरमेन जगदीश (रम्मू) पटेल, प्राचार्य प्रदीप उपाध्याय, उप प्राचार्या वर्षा उपाध्याय एवं समस्त स्टाफ ने बड़ा हर्ष के साथ बच्चो के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी| यह जानकारी खेल शिक्षक अनुज यादव द्वारा दी गई|

win 3.jpg

खातेगांव/

डिजिटल कान्वेंट स्कूल के बच्चो ने इंदौर में आयोजित प्रदेश स्तरीय ओपन स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर दिखा दिया की, जीत एक अच्छी मेहनत का प्रतिफल होती है चाहे बच्चा शहर से हो या गाँव का| कक्षावार स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के अन्वेश उपाध्याय, झलक जाट, विशाल तोमर एवं हेमंत ने गोल्ड मैडल, अवनी शर्मा ने सिल्वर मैडल एवं सुमुख दुबे ने ब्रोंज मैडल प्राप्त किया एवं हिमांशी चंदेल, सूर्यांश दक्षे एवं मयंक दुबे ने प्रथम पाच में अपना नाम दर्ज कराया| बच्चो की इस सफलता ने खातेगाव क्षेत्र, विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन कर दिखाया है|

अन्य गतिविधियों में भी अति उत्तम प्रदर्शन पर डिजिटल कान्वेंट स्कूल के चेयरमेन जगदीश (रम्मू) पटेल, प्राचार्य प्रदीप उपाध्याय, उप प्राचार्या वर्षा उपाध्याय एवं समस्त स्टाफ ने बड़ा हर्ष व्यक्त कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी| यह जानकारी खेल शिक्षक अनुज यादव द्वारा दी गई|

डिजिटल कान्वेंट स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ किया गया |

डिजिटल कान्वेंट स्कूल में बच्चो के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया| इस कार्यक्रम के शुभारम्भ में मुख्य अतिथि खेल शिक्षक श्री मनोज उपाध्याय, एवं अतिथि के रूप में एडवोकेट श्री नवनित यादव, श्री कृष्ण मीना एवं विशेष अतिथि के रूप में जनशिक्षक राजीव बहोरे जी एवं शिक्षक गजनन्द यादव सर उपस्थित थे| कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजन, ध्वजा अरोहण, मशाल प्रज्वलित करना, एवं मार्च पास्ट से किया गया|| अतिथियों का स्वागत चेयरमेन मेम श्रीमती पुष्पा पटेल द्वारा किया गया| इसके बाद डिजिटल कान्वेंट के बच्चो ने अपने अपने हाउस अनुसार नृत्य प्रस्तुती दी गई एवं सभी अतिथियों द्वारा बच्चो को खेल गतिविधि में अपने भविष्य निर्माण करने का मार्ग प्रसस्त किया गया| संस्था के चेयरमेन श्री जगदीश (रम्मू) पटेल, प्राचार्य प्रदीप उपाध्याय, उप प्राचार्य वर्षा उपाध्याय एवं समस्त स्टाफ द्वारा बच्चो के खेल भावना के साथ प्रदर्शन का आशीर्वाद प्रदान किया गया | कार्यक्रम का संचालन रेनू विश्नोई एवं जाहीना अली मेंम द्वारा किया गया| स्पोर्ट्स ऑफिसर अनुज यादव द्वारा उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किया गया|

sports 1.jpg
news 2.jpg
news 3.jpg

© 2019 by Digital Convent School

  • w-facebook
bottom of page